फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा के दरबार में लगी भक्तों की कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। अधिक मास के अंतिम सोमवार को गंगा तट स्थित बाबा सेमराधनाथ धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भीड़ को देखते हुए धाम के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया था। अधिक मास के अंतिम सोमवार को सेमराधनाथ धाम में बाबा का भव्य शृंगार के साथ ही विशेष आरती का आयोजन किया गया। बाबा के दर्शन के लिए सुबह से भक्तों की भीड़ लगने लगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर बाबा का जलाभिषेक किया। इस दौरान सीताराम मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, वंशीवट, कल्पवृक्ष का पूजन कर परिक्रमा की। देर शाम तक सेमराधनाथ बाबा का रुद्राभिषेक हुआ। भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर के आस पास पुलिस बल को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें