फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफ ये गर्मी, चढ़ते पारे ने छक्के छुड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गर्मी कहर बरपाने लगी है। तेजी से चढ़ता पारा मुश्किलों का सबब बन गया है। बुधवार को जिले का तापमान 42 से भी ऊपर पहुंच गया। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। प्रचंड गर्मी और धूप में घर से निकलना दूभर हो गया। गर्मी से बड़ी संख्या में लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंचने लगे हैं। बुधवार को दिन में जिले की सड़कें सूनी हो गईं।
विज्ञापन

गर्मी रिकॉर्ड तोड़ने की ओर अग्रसर है। आग उगलते सूर्यदेव के असर से धरती तपने लगी है। बुधवार को जिले का तापमान 42.3 डिग्री पहुंच गया। इससे सामान्य जनजीवन उबल गया। कड़ाके की धूप बुधवार को लोगों के छक्के छुड़ाती रही। इस दौरान 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली लू ने मुश्किलें और बढ़ाईं। सुबह 10 बजे के बाद ही सड़कों पर वाहनों की संख्या गिनती की रह गई। यह हालत दोपहर बाद चार बजे तक रही। तीक्ष्ण धूप के आगे लोगों की हिम्मत घर से बाहर निकलने की नहीं हो रही थी। घर के अंदर उमस और बाहर धूप ने जीना मुहाल कर दिया। इस बीच बिजली की आवाजाही ने हालात और कठिन बना दिए। दिन भर बिजली कट-कटकर आती रही। इससे इन्वर्टर वाले घरों में तो थोड़ी राहत रही, लेकिन अन्य लोग बिलबिला गए। आसमान से बरसती आग के बीच लोग तेजी से बीमार भी होने लगे हैं। अस्पतालों में गर्मी के चलते संक्रामक बीमारियों से पीड़ित लोगों की तादाद बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें