फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत00

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी/जक्खिनी। जंसा थाना क्षेत्र के तेंदुई गांव निवासी विनय दुबे (22) गुरुवार की देर शाम पचवार स्थित पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाकर अपने घर जा रहे थे। पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर बाइक डाग से टकरा गई। जिससे विनय घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल को सामुदायिक कल्याण केंद्र हाथी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने घायल को गंभीरावस्था में देखने के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर भेजवा दिया। इलाज के दौरान शुक्रवार की दोपहर में मौत हो गई। विनय दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता अजीत दुबे बलिया में यूपी पुलिस में कांस्टेबल हैं।
विज्ञापन

रोहनियां थाना के जक्खिनी खैरा रोड पर दो मोटर साइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। परमंदापुर निवासी पवन भारती और गोलू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां पर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दो घायलों को स्थानीय लोगों ने कछवां स्थित क्रिश्चियन हास्पिटल भेज दिया। जिसमें राजेश (28) निवासी खैरा मिर्जापुर की मौत इलाज के दौरान हो गई। बताया जाता है कि दोनों बाइक पर सवार सारे लोग शराब के नशे में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें