फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में बास्केटबाल और वॉलीबाल का डे बोर्डिगिं प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के साई के स्पोर्ट्स हॉस्टल में दो और खेलों को जोड़ने की तैयारी है। इसके तहत बास्केटबाल और वॉलीबाल के खिलाडि़यों को डे बोर्डिगिं के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मामले में बीएचयू के स्पोर्ट्स बोर्ड ने भी पहल की है। साई को पत्र लिखा गया है और खिलाडि़यों के ट्रायल 27 से 29 जनवरी तक रखा गया है। फिलहाल महिलाओं को बीएचयू स्थित साई के स्पोर्ट्स हास्टल में हॉकी, एथलेटिक्स और बॉक्सिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

साई के सेंटर इंचार्ज दिनेश जायसवाल ने बताया कि डे बोर्डिगिं के तहत बास्केटबाल और वॉलीबाल के खिलाडि़यों के प्रशिक्षण की व्यवस्था शुरू की जा रही है। 27 से 29 जनवरी तक खिलाडि़यों का ट्रायल लिया जाएगा। इसके बाद खिलाडि़यों को प्रशिक्षित किया जाएगा। चयनित खिलाडि़यों को प्रशिक्षण, किट और भत्ते की सुविधा मिलेगी। 29 अगस्त को बीएचयू में साई के महिला स्पोर्ट्स हास्टल का शुभारंभ किया गया था। 40 खिलाडि़यों की क्षमता वाले हास्टल में बाक्सिंग की छह, एथलेटिक्स की आठ और हॉकी की 19 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें