फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र के विकास कार्य में खर्च होगा धन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। शासन द्वारा जितना भी धन जिन योजना के तहत मिलेगा वह इमानदारी से उसी क्षेत्र के विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा। शासन द्वारा प्राप्त धन को किसी तरह का बन्दर बांट करने से रोका जाएगा। जिससे शासन की मंशा के अनुसार गांव में आवास के अलावा अन्य विकास कार्यो को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

उक्त बातें ब्लाक प्रमुख रामपुर नन्दनी जायसवाल ने विकास खण्ड मुख्यालय के मीटिंग हाल में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में कहीं।
बीडीओ रामपुर रामदरश चौधरी ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे मे जानकारी दी। श्री चौधरी ने कहा कि जिन लोगों को किसी प्रकार की शिकायत हो तो वह लिखित सूचना दें। जिनका निस्तारण किया जाएगा। बैठक में विधायक प्रतिनिधि श्यामदत्त दूबे ने कहा कि शासन की मन्शानुसार शासन के धन का सद्पयोग करना चाहिए। बैठक में ग्राम प्रधान धनुहां विनोद कुमार जायसवाल, श्यामधर मिश्र, रामविलास पाल,शिवशंकर गुप्ता, दशरथ उर्फ बबलू अहिर, निरंजन उपाध्याय, छेदी लाल जायसवाल, लालचंद सोनकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें