फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकृष्ण परमहंस कल्पतरु महोत्सव मना

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी कला केंद्र की ओर से कमच्छा में मंगलवार को रामकृष्ण परमहंस कल्पतरू महोत्सव श्रद्धापूर्वक सनातनी रीति से मनाया गया। इस दौरान पटाली खीर का भोग अर्पित किया गया। सुमधुर भजन, कीर्तन व रविंद्र संगीत की प्रस्तुति हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भोजपुरी संघ के महासचिव डा. अपूर्व नारायण तिवारी ने कहा कि पुरबिया माटी के अनमोल रत्न स्वामी रामकृष्ण परमहंस कल्पतरू होने पर अपने शिष्यों की सभी मनोकामनाएं पूरी की थी। इसमें स्वामी विवेकानंद प्रमुख थे। कल्पतरू महोत्सव आत्मा से परमात्मा के जीवंत साक्षात्कार का पावन दिन है। अध्यक्षता कर रहे केंद्र के संस्थापक शुभजीत साहा ने स्वामी के जीवन पर प्रकाश डाला और रविंद्र संगीत सुनाया। विशिष्ट अतिथि पंडित सुरेश शास्त्री ने रामकृष्ण परमहंस की काशी यात्रा के अद्भुत प्रसंगों को रेखांकित किया। मुख्य अतिथि डॉ. अपूर्व नारायण तिवारी, विशिष्ट अतिथि पंडित सुरेश शास्त्री रहे। संचालन डा. आनंद प्रकाश तिवारी ने किया। इस मौके पर चंद्रमा प्रसाद त्रिपाठी, जीत, दिनेश सिंह, सुरेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें