फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मिर्जापुर जिले के सीखड़ स्थित पीएचसी में असिस्टेंट रिसर्च अफसर के पद पर तैनात रामजनम सोनकर ने सोमवार को आधी रात बाद छोटा लालपुर स्थित अपने घर में पत्नी जानकी सोनकर (45) के सिर पर हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद रात करीब डेढ़ बजे रामजनम कैंट थाने पहुंचा और पुलिस को वारदात की जानकारी देते हुए आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अवैध संबंध के शक में रामजनम ने पत्नी जानकी की हत्या की है। पुलिस ने मौके से वारदात में प्रयुक्त खून से सना हथौड़ा बरामद किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार को न्यायालय में रामजनम को पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
छोटा लालपुर निवासी रामजनम सोनकर की शादी 20 साल पहले टकटकपुर अनौला की रहने वाली जानकी से हुई थी। रामजनम की बड़ी बेटी मानसी 11वीं में, मझली बेटी महिमा नौवीं में और छोटा बेटा हर्षदीप कक्षा सात में पढ़ता है। सोमवार की रात तीनों बच्चे दूसरे कमरे में सोये हुए थे। इसी दौरान रामजनम और जानकी में अवैध संबंध की बात को लेकर कहासुनी हुई। बताया जाता है कि इसके बाद जानकी सो गई और रामजनम जागता रहा। आधी रात बाद उसने घर में रखा हथौड़ा उठाया और जानकी के सिर पर तीन वार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

इस संबंध में कैंट इंस्पेक्टर फरीद अहमद ने बताया कि रामजनम ने कहा कि विवाह के बाद से ही जानकी का आचरण ठीक नहीं था। इसे लेकर कई बार जानकी को समझाने की कोशिश की गई और उसके मायके वालों को भी बताया गया लेकिन सुधार होता नहीं दिखा। रविवार की रात एक बार फिर अवैध संबंध को लेकर कहासुनी हुई और इसके बाद गुस्से में उसने जानकी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें