वाराणसी। कराटे चैंपियनशिप के अंतिम दिन यूपी के खिलाडि़यों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने खाते में 25 स्वर्ण पदक के साथ 48 पदक अपनी झोली में डालकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। दूसरे स्थान पर रहने वाली उड़ीसा की टीम ने 45 पदक और तीसरे स्थान पर चंडीगढ़ ने 28 पदक अपने नाम किए। रविवार को दी सोतोकान कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित मुकाबले के दूसरे दिन सिगरा स्टेडियम में विजेता खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया गया।
यूपी की टीम को 25 स्वर्ण, 18 रजत और पांच कांस्य पदक हासिल हुए। दूसरे स्थान पर रहने वाली उड़ीसा की टीम को 20 स्वर्ण, 15 रजत और 10 कांस्य मिले। तीसरे स्थान पर चंडीगढ़ की टीम को 18 स्वर्ण, पांच रजत और पांच कांस्य पदक हासिल हुए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान अमित गुप्ता, केबी उमा, नितई शंकर गोइन, दिनेश भारद्वाज, गोविंद बनर्जी, संजय गुप्ता, जयप्रकाश मौर्या, पीयूष, अनिल, जयप्रकाश, बलराम, दिनेश, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।