फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद खत्म हो जाएगा प्रो. त्रिपाठी का कार्यकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आगामी 27 नवंबर को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। कार्यकाल पूरा होने को महज चार दिन रह गए हैं लेकिन अब तक न तो कुलपति के नाम पर मुहर लग सकी है और ना रेक्टर की ही तैनाती हो पाई है। कुलपति के नाम पर भी अब तक तो कोई चर्चा भी नहीं है, रेक्टर के नाम की भी कोई सुगबुगाहट नहीं है। रेक्टर के लिए अब तक कुलसचिव की ओर से नाम भी प्रस्तावित नहीं किए हैं। फिलहाल अब तो प्रो. त्रिपाठी के लौटने की उम्मीद भी खत्म हो चुकी है। कैंपस में नए कुलपति को लेकर जितनी अटकलें लगाई जा रही हैं, उतनी ही शिद्दत से लोग कुलपति के नाम का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के नए कुलपति की नियुक्ति के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कवायद तो तेज कीं लेकिन अब तक कुलपति की नियुक्ति नहीं हो पाई है। कुलपति पद के लिए आए आवेदनों में से योग्य कुलपति की तलाश के लिए केंद्र सरकार ने विजय केलकर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया, बावजूद इसके नियुक्ति प्रक्रिया में विलंब हो रहा है। उधर चर्चा है कि अब जब कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी का कार्यकाल पूरा होने में महज चार दिन का वक्त रह गया है। माना जा रहा है कि कुलपति की नियुक्ति होने तक कुलसचिव को ही प्रभार दिया जाएगा। जानकारों की मानें तो कुलपति का कार्यकाल पूरा होने पर कुलसचिव को हीे प्रभार दिया जाता है। रही बात रेक्टर की नियुक्ति की तो अब तक बतौर कार्यकारिणी के सदस्य सचिव कुलसचिव ने अब तक रेक्टर के लिए नाम भी प्रस्तावित नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें