फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के लिए टीम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। विश्व विकलांग दिवस पर भारत और पाकिस्तान के बीच पहली बार ‘दिव्यांग टी-20’ मैच का आयोजन इस्लामाबाद में किया जा रहा है। इसमें भारत के दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों की टीम हिस्सा ले रही है। पाकिस्तान जाने वाली 22 सदस्यीय टीम में वाराणसी के चोलापुर के दिव्यांग खिलाड़ी गोपाल यादव भी शामिल हैं। टीम के कप्तान फरीदाबाद के अमित सचदेवा हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट एसोसिएशन फार फिजिकली हैंडीकैप्ड संस्था की ओर से तीन दिवसीय टी-20 प्रतियोगिता का आयोजन इस्लामाबाद में किया जाएगा। भारतीय टीम एक दिसंबर को पाकिस्तान पहुंचेगी। इंडियन क्रिकेट फे डरेशन फॉर द डिसेबल्ड के सेक्रेटरी जनरल डॉ. अब्दुल वाहिद सिद्दीकी ने बताया कि टीम में अमित सचदेवा (कप्तान) फरीदाबाद, वसीम अहमद (सोनभद्र), अभय सिंह (उन्नाव), विभाभाई कराना राबरी (गुजरात), संजीव कुमार सिंह, कुलदीप कुमार कन्नौजिया (लखनऊ), परमानंद गौर (बरेली), मोनू कुमार (फरीदाबाद), विनय सिंह (कानपुर), गोपाल यादव (वाराणसी), अभिजीत विश्वास (पश्चिम बंगाल), विक्रम नाग (लखीमपुर खीरी), हरेंद्र सिंह (हरियाणा), इमरान अल्लारखा मलिक (गुजरात), गिरिराज सिंह नाथुभा जाडेजा (गुजरात), देव दत्त (मोहाली), आमिर हुसैन लोने, जहूर अहमद वानी (जम्मू कश्मीर), शिवजी कुमार, संयुक्त सचिव, डॉ. अब्दुल वाहिद सिद्दीकी सेक्रेटरी जनरल, टीम मैनेजर संतोष कुमार गुप्ता, टीम कोच योगेश वसंतराव शिंदे शामिल हैं। डॉ. सिद्दीकी ने बताया कि टीम का दो दिवसीय कैंप स्लेग क्रिकेट एकेडमी हरियाणा में 28 नवंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें