फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-2 पर 12 घंटे थमे वाहनों के पहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवारोड/वाराणसी। कछवारोड के पास एनएच टू पर बुधवार को करीब 12 घंटे जाम लगा रहा। सात किलोमीटर तक लगे जाम वाहन किसी तरह घिसटते रहे। बड़े वाहनों के साथ छोटे वाहन भी फंसे रहे। जल्दबाजी के चक्कर में वाहन चालकों ने सर्विस रोड को भी जाम कर दिया था। इससे दो पहिया और पैदल जाने वालों को भी दिक्कत हुई। वाराणसी एवं इलाहाबाद की ओर से आने वाले ट्रकों को बाबतपुर की तरफ मोड़ते समय जाम लग जाता है। पिछले सोमवार को भी सवा दो घंटे जाम लगा था।
विज्ञापन

वाराणसी-इलाहाबाद हाईवे पर कछवारोड क्षेत्र में बुधवार को साढ़े नौ बजे ट्रकों की कतार रूपापुर से गुड़िया गांव तक लगी रही। इसके साथ कपसेठी मार्ग एवं चुनार रोड पर गाड़ियों की लंबी लाइन लगी रही। रात करीब सवा नौ बजे जाम समाप्त हुआ। यहां आए दिन जाम लगता है। जाम लगने का कारण वाराणसी एवं इलाहाबाद की ओर से आने वाली ट्रकों को बाबतपुर की तरफ मोड़ना है। सर्विस रोड पर अतिक्रमण के चलते चार पहिया वाहनों को पास होने में काफी परेशानी होती है। इसके चलते सर्विस रोड पर भी जाम लगा रहता है। जिससे ग्रामीणों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है की कछवारोड के व्यापारियों की दुकानदारी जाम के चलते ठीक से नहीं हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें