वाराणसी। सब जूनियर नेशनल कैरम चैंपियनशिप तथा फेडरेशन कप के लिए उत्तर प्रदेश की टीम बुधवार को घोषित की गई। वाराणसी व इलाहाबाद में आयोजित प्रतियोगिता के आधार पर हुई। सब जूनियर नेशनल कैरम दो से पांच जनवरी तक मुंबई में आयोजित की जा रही है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने दी।
प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह और सचिव जहीर अहमद के अनुसार मुम्बई जाने वाली सब जूनिीयर बालिका टीम में मन्तसा इकबाल, रितम्भरा, मुस्कान प्रजापति, अंजली गुप्ता, स्नेहा चौहान रिश्ता केशरी और सौम्या यादव शामिल हैं। बालक वर्ग में प्रियांशु यादव, वसद खां, दिलशाद अली, हिमांशु, आयुष जायसवाल, कृष्ण दयाल यादव और हर्षित केशरी शामिल हैं। फेडरेशन कप की महिला टीम में तूलिका चौरसिया, अंजलि केशरी, शिखा सिंह, कामना गुप्ता, दीपाली यादव और पुरूष टीम में अब्दुल रहमान, लकी अहमद, मो. आरिफ और तनवीर अहमद शामिल हैं।
प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह के अनुसार टीम 30 दिसंबर को मुंबई के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि मुंबई में होने वाली चैंपियनशिप वर्ष 2016-17 सत्र के लिए है जबकि 2017-18 की चैंपियनशिप की मेजबानी वाराणसी करेगा। यहां यह चैंपियनशिप 21 मई से होगी। मुंबई जाने वाली टीम में महिला टीम मैनेजर रीनी श्रीवास्तव, बालकों की टीम के मैनेजर इमरान अहमद होंगे। दोनों टीम के कोच होंगे विनोद यादव। इस चैंपियनशिप के लिए यूपी से अंतर्राष्ट्रीय पैनल के अम्पायर भी टीम के साथ ही रवाना होंगे। इसमें रमेश वर्मा, रणबीर सिंह और एसके श्रीवास्तव शामिल हैं।