फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की पैमाइश करने गई टीम से कब्जेदारों में झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी/वाराणसी। पंचक्रोशी मार्ग स्थित जंसा बाजार में कृषि विभाग की साढ़े तीन बीघे करोड़ों की भूमि पर कृषि विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को पैमाइश की। इस दौरान कर्मचारियों व ग्रामीणों में जमकर झड़प हुई। अधिकारियों को ग्रामीणों ने उच्च न्यायालय का स्थगन आदेश बताकर पैमाइश रोकने की कोशिश की। किंतु न्यायालय वे आदेश की कापी दे सके। इस जमीन पर 65 लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सुभाष मौर्य, नायब तहसीलदार सेवापुरी रामेश्वर कुशवाहा गुरुवार को टीम के साथ जंसा बाजार पहुंचकर लबे रोड पर कृषि विभाग की साढ़े तीन बीघा भूमि की पैमाइश कराने के बाद निशान देही के लिए पत्थर गड़वा दिया। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कृषि विभाग के इस भूमि पर 65 लोगों ने अवैध कब्जा कर घर व दुकान बनवा लिया हैं। पूर्व में भी पैमाइश करवाने के बाद इन्हें बेदखल करने की नोटिस दिया गया था। उसके बाद भी अवैध कब्जेदारों ने सरकारी भूमि को खाली नहीं किया। पुलिस व प्रशासन के सहयोग से उस भूमि को खाली करवाकर विभाग द्वारा चहारदीवारी करवाई जाएगी। वहीं नायब तहसीलदार ने बताया कि शीघ्र ही अवैध कब्जेदारों को बेदखल किया जाएगा। इस दौरान मौके पर अपर जिला कृषि अधिकारी बी एन राय, दिनेश सिंह व राजस्व विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। मौके पर जित्तू यादव, रामधनी मौर्य, भइयालाल मौर्य, राजनाथ यादव, हरिशंकर यादव ने बताया कि भूमि से बेदखल हो जाने पर हम लोग बर्बाद हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें