फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टास्क फोर्स करेगी उद्योगों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गंगा में प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। जल स्रोत एवं गंगा निर्मलीकरण मंत्रालय ने इसके लिए टास्क फोर्स का गठन किया है। टास्क फोर्स ऐसे उद्योग-धंधों की पड़ताल करेगी। यह देखेगी कि वहां ईटीपी है या नहीं और है तो उसका संचालन होता है या नहीं। केंद्रीय मानव संसाधन एवं जलस्रोत व गंगा निर्मलीकरण राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि गंगा निर्मलीकरण पर खुद पीएम नरेंद्र मोदी की नजर है। गंगा में गंदगी फैलाने वालों के साथ सख्ती से निबटा जाएगा। मंत्रालय को सूचना मिली है कि कुछ उद्योगों के रासायनिक अवजल सीधे नदियों में बहाए जा रहे हैं। उसे इंफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (औद्योगिक कचरा शोधन संयंत्र) से शोधित नहीं किया जा रहा है। इसका खुलासा एनजीटी की रिपोर्ट से भी हुआ है। जिन उद्योगों ने ईटीपी लगाया है, उनमें भी अधिकतर प्रयोग में नहीं लाए जाते। अब यह मनमानी नहीं चलेगी। टास्क फोर्स की निगरानी के लिए भी मंत्रालय की ओर से कमेटी गठित की गई है जिसके अध्यक्ष वह खुद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें