फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक चिकित्सालय में भर्ती बंदी ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पांडेयपुर स्थित मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कौशांबी निवासी बंदी रावेंद्र कुमार (35) ने सोमवार को बैरक नंबर तीन की बाथरूम में गमछे के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। इसके पहले उसने किसी धारदार चीज से अपने हाथ की नस भी काटी थी। बाथरूम में नहाने गए अन्य बंदियों से घटना की जानकारी मिली तो मानसिक चिकित्सालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन में कैंट थाने पर सूचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बंदी के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। घटना को लेकर अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता सवालों के घेरे में है। संभावना जताई गई है कि जल्द ही घटना की शासन स्तर से जांच होगी।
विज्ञापन

कौशांबी जिले के महेबा घाट थाना के ओमरावा निवासी रामदास रैदास का बेटा रावेंद्र अपनी पत्नी की हत्या का आरोपी था। अस्पताल प्रशासन के अनुसार एक माह पूर्व रावेंद्र को कौशांबी जिला जेल से उपचार के लिए मानसिक चिकित्सालय भेजा गया था। कौशांबी जेल प्रशासन ने रावेंद्र को आत्महत्या का प्रयास करने की प्रवृत्ति वाला बताया था। सोमवार की सुबह मानसिक चिकित्सालय के कर्मचारी और सुरक्षा में तैनात बंदीरक्षक गांधी जयंती की तैयारी कर रहे थे। बैरक नंबर तीन में रहने वाला रावेंद्र नाश्ता कर बाथरूम में गया और फिर नहीं लौटा। कुछ देर बाद जब दूसरे बंदी बाथरूम में गए तो देखा कि रावेंद्र बाथरूम के रोशनदान के सहारे फंदे से लटका हुआ था। फर्श पर ढेर सारा खून फैला था और रावेंद्र के हाथ से भी खून टपक रहा था। इस संबंध में अस्पताल के निदेशक डॉ. अमरेंद्र सिंह ने बताया कि रावेंद्र की मौत हुई है लेकिन कैसे हुई है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें