फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाठ्यक्रमों में इस वर्ष से शामिल होगा योग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में योग, इस वर्ष से अनिवार्य रूप से शामिल हो जाएगा। चिकित्सा की दृष्टि से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में दिल्ली में योग के माध्यम से इलाज शुरू हो गया है। यह जानकारी रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने बुधवार को दी। उन्होंने सारनाथ के मुलगंध कुटी विहार में योग किया। उनके साथ बड़ी संख्या में लोग यहां योग महोत्सव में शामिल हुए।
विज्ञापन

विभिन्न विहारों के अधिपति, ब्रह्माकुमारी ने भी सहभागिता की। योग को पूरी दुनिया में महत्व दिलाने के लिए केंद्रीय मंत्री सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की। योग के बाद उन्होंने भगवान बुद्ध के अस्थि कलश का दर्शन-पूजन किया। यह कार्यक्रम शहर उत्तरी विधानसभा के बैनर तले और महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया, प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कसाबा आर्गेनिक और प्रादेशिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधायक रवींद्र जायसवाल, विपिन भाई, अरविंद लाल, विजय श्रीवास्तव, अवधेश राय, राजर्षि संजय कुमार, सिद्धार्थ शर्मा, गणेश मिश्रा व योग गुरु विजय शंकर मिश्रा आदि रहे।

विद्यापीठ में शुरू होगा योग का सर्टिफिकेट कोर्स
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में जल्द ही योग पर सर्टिफिकेट कोर्स शुरू होगा। बुधवार को विश्वविद्यालय खेल मैदान पर आयोजित योग कार्यक्रम में कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग ने यह जानकारी दी। यहां कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने भी लोगों को योग की महत्ता बताई। अतिथियों का स्वागत समन्वयक प्रो.सुशील गौतम, धन्यवाद डॉ. रेखा ने किया। कार्यक्रम में कुलसचिव ओमप्रकाश, कुलानुशासक प्रो. सभाजीत सिंह यादव, अर्जुन अवार्ड विजेता श्री बहादुर प्रसाद, अंतरराष्ट्रीय एथलीट नीलू मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे की विभिन्न कॉलोनियों में हुआ योग
पूर्वोत्तर रेलवे की विभिन्न कॉलोनियों में भी योग हुआ। न्यू लोको कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन ‘इंद्रप्रस्थ’ में योग गुरु गिरीश उपाध्याय, चंद्रेश दूबे तथा पुष्पांजलि शर्मा ने योग की महत्ता और उपयोगिता बताई। पूर्वोत्तर रेलवे अधिकारी क्लब लहरतारा में योगाचार्य छांगुर यादव ने योगाभ्यास कराया। डीआरएम एसके झा ने योग को दिनचर्या में शामिल करने पर बल दिया। वसुंधरा कॉलोनी रेलवे प्रेक्षागृह के निकट स्काउट डेन में स्काउट गाइड ने योगाभ्यास किया। सभी हेल्थ यूनिट, मंडल चिकित्सालय, कैंसर संस्थान और डीजल लाबी में रेल कर्मियों ने योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें