वाराणसी। यूपी कॉलेज के आगामी शैक्षणिक सत्र में दाखिले के लिए 20 जून यानी मंगलवार को बीएससी कृषि की प्रवेश परीक्षा होगी। इसके लिए कॉलेज में पांच केंद्र बनाए गए हैं। प्रवेश परीक्षा सुबह आठ से दस बजे तक होगी।
वहीं, सोमवार को बीकॉम की प्रवेश परीक्षा हुई। सुबह आठ बजे से दस बजे तक आयोजित इस प्रवेश परीक्षा में 1065 अभ्यर्थी शामिल हुए। 142 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा छोड़ दी। उधर प्रवेश परीक्षा के बाद कॉलेज की वेबसाइट पर इसकी उत्तर कुंजी भी अपलोड कर दी गई है। प्राचार्य डॉ. सत्य नारायण सिंह ने बताया कि एमए/ एमएससी सांख्यिकी और एमए प्राचीन इतिहास, एमए राजनीति शास्त्र, एमएस हिंदी और एमए अर्थशास्त्र में निर्धारित संख्या से कम आवेदन आए हैं। इसलिए इनकी प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। इन पाठ्यक्त्रस्मों में प्रवेश मेरिट पर लिया जाएगा।