फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में 214 करोड़ में बनेगा राजकीय मेडिकल कालेज, लखनऊ में टेंडर खुलने के बाद अब आगे का रास्ता साफ

Tue, 09 Jun 2020 10:36 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंदौली जिले में बनने वाले राजकीय मेडिकल कालेज की सभी अड़चनें दूर हो गई हैं। पीडब्ल्यूडी ने 214 करोड़ से बनने वाले मेडिकल कालेज के लिए 29 मई को टेंडर जारी कर दिया है। उम्मीद है कि टेंडर प्रक्रिया खत्म होने के बाद निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।

शासन के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने नौबतपुर के पास नरायनपुर मौजा में सेल टैक्स विभाग और किसानों की 16 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है। मेडिकल कालेज की ओपीडी के लिए जिला अस्पताल के दस एकड़ के परिसर को भी अधिग्रहीत किया जा चुका है। नरायनपुर के किसानों को मुआवजा भी दे दिया गया है।

विज्ञापन


लेकिन, कोरोना संक्रमण के चलते आगे की प्रक्रिया ठप हो गई थी। लोकनिर्माण विभाग लखनऊ मुख्यालय की ओर से 214 करोड़ की लागत से पांच सौ बेड का उच्चीकृत हास्पिटल और राजकीय मेडिकल कालेज निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। 22 जून के बाद टेंडर प्रक्रिया को पूर्ण करके कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य के लिए मंजूरी देने की योजना है।

सीएम के हाथों शिलान्यास की तैयारी

राजकीय मेडिकल कालेज के निर्माण से पूर्ण सीएम योगी आदित्यनाथ से शिलान्यास कराने की तैयारी है। केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय शिलान्यास सीएम के हाथों कराने का दावा पहले से ही करते आ रहे हैं।

राजकीय मेडिकल कालेज निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग लखनऊ से टेंडर जारी किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य चालू कराने का प्रयास किया जाएगा।

संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें