फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेटिक टीम ने पकड़ा 15 लाख, ट्रेजरी में जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लोकसभा चुनाव में कालेधन पर लगाम कसने के लिए बनाई गई स्टेटिक टीम ने सोमवार को राजघाट पुल के पास एक वाहन से 15 लाख रुपये की नकदी बरामद की। मौके पर फर्म के कर्मचारी ने बैंक निकासी का प्रमाण दिखाया। मगर, 10 लाख रुपये ज्यादा नकद होने के कारण आयकर विभाग को सूचना दी गई। आयकर टीम ने प्रमाण पर असंतोष जताया और कैश को ट्रेजरी में जमा करा दिया।
विज्ञापन

वाराणसी की एक फर्म का 15 लाख रुपये राजघाट पुल के पास स्टेटिक टीम ने पकड़ा। इस दौरान मुगलसराय के इलाहाबाद बैंक से हुई निकासी का प्रमाण दिखाया। बैंक से तीन ट्रांजेक्शन में निकासी की पुष्टि भी कर ली गई। फर्म के कर्मचारी ने बताया कि दूसरे बैंक खाते में इसे जमा कराया जाना था। मगर, आयकर विभाग ने जांच के लिए एक दिन का समय लिया और कैश को ट्रेजरी में जमा करा दिया गया। मुख्य कोषाधिकारी शिवराम ने बताया कि जांच की जा रही है।
लोकसभा चुनाव के लिए अधिग्रहित किए गए वाहनों को 16 मई की दोपहर तक पुलिस लाइन में जमा कराया जाना है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश चंद्र ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए अलग अलग श्रेणी के वाहनों को अधिग्रहित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें