वाराणसी। वंडरगर्ल नैना जायसवाल और गूगल ब्वाय अगस्त्या जायसवाल शनिवार को काशी पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ से दोनों भाई बहनों ने आशीर्वाद लिया। सीएम ने इन बच्चों से मुलाकात कर इनकी प्रतिभा को जाना और सराहना की। सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल्स के बच्चों ने इनका स्वागत किया। दोनों का स्वागत रुद्राक्ष की माला एवं तिलक से किया गया।
नैना और अगस्त्या अपने पिता पिता अश्विनी जायसवाल एवं माता भाग्यलक्ष्मी जायसवाल के साथ शनिवार की देर शाम हैदराबाद से वाराणसी पहुंचे। नैना व अगस्त्या रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे एवं लोगों से मिलेंगे।