फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में मदद के बहाने उड़ाए 35 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मदद के बहाने शनिवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की सिगरा शाखा के खाताधारक का उचक्कों ने 35 हजार रुपये उड़ा दिए। भक्तभोगी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। बैंक पहुंची पुलिस ने खाता धारक की जानकारी के आधार पर कर्मचारियों से पूछताछ की। साथ ही सीसी फुटेज भी खंगाला गया। हालांकि पुलिस को किसी तरह की कोई कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन

महमूरगंज निवासी टोटल पॉवर सॉल्यूशन फ र्म संचालक जयंतो बनर्जी ने बताया कि हाउसिंग लोन का इंस्टालमेंट जमा कराने के लिए उनकी पत्नी डॉ. करुणा ने 35 हजार रुपये दिए थे। दिन में 1:05 बजे फ ार्म भरने के बाद वह मार्च क्लोज़िंग के चलते अपने फ र्म की सालाना स्टॉक स्टेटमेंट के बाबत विंडो पर मौजूद कर्मचारी से बातचीत करने लगे। इस बीच विंडो के पास खड़ा युवक उन्हें बैंक से जुड़ी जानकारी देने लगा। कर्मचारी होने की गलत फ हमी में उन्होंने युवक को हाउसिंग लोन इंस्टालमेंट जमा कराने के लिए 35 हजार रुपये दे दिए। पैसे लेकर युवक गायब हो गया। घटना का एहसास होते ही उन्होंने बैंक प्रबंधक से संपर्क किया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने में जुटी है।
खाते से निकाल लिए 37800 रुपये
पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव के रहने वाले गोविंद मिश्रा के खाते से जालसाजों ने 37 हजार रुपये उड़ा दिए। यह घटना दिन में 11 बजे घटी। पीड़ित ने बताया कि वह मोबाइल के जरिए भोपाल का टिकट निकाल रहा था। टिकट न निकलने पर उसने कस्टमर केयर पर संपर्क किया। इसके बाद एक अज्ञात नंबर से फोन आया और बैंक खाते का डिटेल मांगा। डिटेल देने के तुरंत बाद एकाउंट से 37800 रुपये निकाल लिए गए। इस बाबत पीड़ित ने फू लपुर इंस्पेक्टर को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें