फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से कॉपियों का मूल्यांकन करेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद कॉपियों के मूल्यांकन पर शुरू हुआ विवाद अब समाप्त हो गया है। यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन रविवार से शिक्षक शुरू करेंगे। शनिवार को लखनऊ में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के साथ ही शिक्षक नेताओं की बैठक में मिले आश्वासन के बाद मूल्यांकन बहिष्कार का फैसला वापस हो गया है। हालांकि शनिवार को जिले में बने तीन केंद्रों में किसी पर भी मूल्यांकन शुरू नहीं हो सका। शिक्षक नेताओं केंद्रों के गेट पर बैठकर न केवल धरना दिया बल्कि जो शिक्षक मूल्यांकन करने पहुंचे थे, उन्हें भी रोका।
विज्ञापन

जिले में राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, महाबोधि इंटर कॉलेज सारनाथ और प्रभु नारायण पीजी कॉलेज रामनगर में मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से आठ मार्च से मूल्यांकन का निर्णय लिया गया था, लेकिन पुरानी पेंशन बहाली, तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण समेत नौ सूत्रीय मांगों के न माने जोन के विरोध में माध्यमिक शिक्षक संघ ने मूल्यांकन बहिष्कार का निर्णय लिया था। इसी वजह से शुक्रवार और शनिवार को केंद्रों पर मूल्यांकन नहीं हुआ। शिक्षकों ने सारनाथ स्थित महाबोधि इंटर कॉलेज गेट पर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
इस बीच शनिवार देर शाम लखनऊ में डिप्टी सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह ने अपनी बात रखी। वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली जल्द जारी करने, 15 हजार रुपये देने, राज्य कर्मचारियों की तरह चिकित्सकीय सुविधा देने, कोषागार से वेतन पाने वाले तदर्थ शिक्षकों को न हटाने आदि मांगों के माने जाने के बाद मूल्यांकन बहिष्कार का निर्णय वापस हुआ। जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह, जिला मंत्री दिनेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया कि दस मार्च से मूल्यांकन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें