फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉरिडोर से बढे़गी काशी की भव्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस काशी की पहचान बाबा विश्वनाथ मंदिर से है, उस दिव्य मंदिर को भव्यता प्रदान करने और कार्ययोजना को मूर्त देने के लिए प्रधानमंत्री आधारशिला रखने आ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मोदी को सच्चा शिवभक्त बताते हुए कहा कि बाबा भोलेनाथ जिस तरह घर के अंदर मंगलकारी और दुश्मनों के लिए तांडव करने वाले हैं। इसी तरह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भी कल्याणकारी योजनाएं द्रुत गति से चलाई जा रही है और वायु सेना ने रौद्र रूप दिखाकर आतंकियों के आकाओं के घर को तहस नहस कर दिया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आज किसी भी दुश्मन से आंख से आंख मिलाने की ताकत रखता है। बाबा के आशीर्वाद से ही महाशिवरात्रि का पर्व काशी के साथ ही पूरे देश में मनाया गया, जिसमें विदेशों से भी लोग दर्शन पूजन करने आए। अब काशी की भव्यता को और बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री इस कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे।
कॉरिडोर का नाम बदलकर हो सकता है हेरिटेज जोन
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का नाम बदलकर हेरिटेज जोन हो सकता है। इसका संकेत अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के आगमन के बाद दिया। अधिकारियों ने बताया कि मंदिरों के मिलने और धरोहरों को संजोने के लिए बनने वाले संग्रहालय के चलते इसका नाम काशी विश्वनाथ हेरिटेज जोन रखने की बात चल रही है। मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री के आगमन के दिन बैनर लगाए जाएंगे, जिस पर कॉरिडोर की पूरी जानकारी रहेगी। मंदिर परिसर में भ्रमण के दौरान उन्हें सभी चीजें दिखाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें