वाराणसी। काशी को पहली खेप में मिलने वाली 50 इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग प्वांइट राजातालाब के पास दुमेला में बनाया जाएगा। करीब 1.8 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस बस स्टेशन को मुख्य सचिव ने सोमवार को हरी झंडी दे दी है। जल्द ही अब आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
मुख्य सचिव अनुपम पांडेय की अध्यक्षता में इलेक्ट्रिक बसों को लेकर होने वाली इस बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के प्रतिनिधियों ने अपने अपने जिले में तय की गई जमीनों पर चर्चा हुई। इसमें वाराणसी, लखनऊ आगरा जिले ने ही अपने जिले में जमीन बताई है। जिस पर उन जिलों में बसों के लिए चार्जिंग प्वाइंट बनाने का निर्देश दे दिया गया है। वीसी वीडीए राजेश कुमार ने बताया कि जिले में राजस्व विभाग ने जो जमीन फाइनल किया है। वहां अब चार्जिंग प्वाइंट बनाया जाएगा। रोजवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक के के शर्मा ने बताया कि पहली खेप में काशी को 50 बसें मिलने वाली हैं। ये सभी लो फ्लोर और प्रदूषण मुक्त बसें सिटी में चलाई जाएंगी।