फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 व्यापारियों पर मुकदमा, 15 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जंगमबाड़ी में गोदौलिया-सोनारपुरा मार्ग पर जाम लगाने सहित अन्य आरोपों में गुरुवार को मदनपुरा चौकी प्रभारी मोहम्मद अकरम की तहरीर पर दशाश्वमेध थाने में 65 व्यापारियोें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, इनमें 15 नामजद हैं। उधर, मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी मिलने पर फर्नीचर व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने जंगमबाड़ी में बैठक की। तय किया कि राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी को प्रकरण से व्यापारी अवगत कराएंगे। मामले का हल नहीं निकला तो बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

जंगमबाड़ी क्षेत्र के व्यापारियों ने बुधवार की शाम मदनपुरा चौकी प्रभारी पर अतिक्रमण हटाने के नाम पर सामान फेंकने और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दशाश्वमेध थानाध्यक्ष ने किसी तरह मामला शांत कराया था। गुरुवार को मदनपुरा चौकी प्रभारी की तहरीर पर दशाश्वमेध थाने में विशाल यादव, विकास यादव, विवेक यादव, रमेश फर्नीचर, गोपाल प्रसाद, अफजाल अहमद, अरविंद तिवारी, मुन्ना तिवारी, धनंजय, त्रिलोकीनाथ, राजू चौरसिया, बृजेंद्र यादव, प्रमोद, पिंटू यादव व राजू यादव और 50 अज्ञात व्यापारियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
उधर, मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में फर्नीचर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रकाश सोनेजा, संजय अरोड़ा, नवीन वर्मा, अजय गुप्ता, अशोक गिनोडिया, सतीश सिंह, नितिन अग्रवाल, बचाऊ यादव और जावेद सिद्दीकी आदि व्यापारियों ने पुलिस की कार्रवाई की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें