फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत की जांच आज करेगी आयोग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिगरा थाना अंतर्गत महमूरगंज निवासी संजय कुमार राव के खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमों के संबंध में की गई शिकायत की जांच करने मंगलवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम शहर आ रही है। इस दौरान संजय राव और उसकी पत्नी नीलम को मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

संजय राव के खिलाफ सिगरा, लक्सा, शिवपुर, जैतपुरा और कोतवाली थाने में हत्या, हत्या का प्रयास, गुंडा एक्ट सहित अन्य आरोपों में आठ मुकदमे दर्ज हैं। इसे लेकर संजय की पत्नी नीलम राव ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से जून, 2013 में शिकायत की थी कि उनके पति के खिलाफ एक-एक कर मनगढ़ंत मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। इसके पीछे की वजह नीलम ने पुलिस और भूमाफिया की मिलीभगत बताई थी। नीलम की शिकायत का संज्ञान लेकर आयोग की टीम जांच करने शहर आ रही है। एसएसपी ने जांच टीम के समक्ष जैतपुरा, शिवपुर, सिगरा और कोतवाली थाने के थानाध्यक्ष को मौजूद रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें