फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी जोन ने ट्रैफिक सिग्नलों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रथयात्रा चौराहा, सिगरा चौराहा, साजन तिराहा और मलदहिया चौराहा पर लगाए गए ट्रैफिक सिग्नल लाइट सिस्टम का निरीक्षण करने सोमवार को एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री पहुंचे। इस दौरान एडीजी जोन ने सिगरा स्थित शहीद उद्यान में निर्माणाधीन सिटी सर्विलांस कमांड सेंटर का निरीक्षण भी किया और कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन

एडीजी जोन को परियोजना के अधिकारियों ने बताया कि 31 अक्तूबर तक शहर के 21 चौराहों पर सिग्नल लाइट और ऑटोमैटिक नंबर रिकगनीशन कैमरा लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। नवंबर तक सभी 61 चौराहों पर यह काम कर लिया जाएगा। एडीजी जोन ने इस दौरान यातायात कर्मियों से उनकी समस्याएं जानी और एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत को समाधान कराने का निर्देश दिया। कहा कि चारों चौराहों पर जहां ट्रैफिक सिग्नल काम कर रहे हैं वहां मंगलवार से रेड सिग्नल क्रॉस करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें