फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में पानी पीने लायक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महिला अस्पताल की पेयजल व्यवस्था खराब है। यहां का पानी पीने लायक नहीं है। ये बातें अस्पताल को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेने के लिए पहुंची राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने कही। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से खराब व्यवस्था पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर बनारस आई अंजू चौधरी शाम करीब चार बजे महिला अस्पताल पहुंची। यहां वार्डों में भर्ती महिलाओं से बातचीत कर इलाज, जांच आदि सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद ऑपरेशन थिएटर कक्ष के बाहर पानी आपूर्ति वाले सिस्टम को भी देखा। यहां पहुंचने के बाद शौचालय की जीर्णशीर्ण दशा और पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था ठीक न मिलने पर नाराजगी जाहिर की। बताया कि यहां जांच के बाद पता चला कि शुद्ध पेयजल के लिए जो आरओ सिस्टम लगाया गया है, वह लंबे समय से खराब है। शुद्ध पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। जो सिस्टम है, उसमें करेंट आ रहा था। पेयजल की व्यवस्था जहां है, वहां से दुर्गंध आ रही थी। सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं थी। कहा कि कुछ मरीजों के परिजनों ने तो बाहर से पानी खरीदकर लाने की बात भी कही। इसके लिए उपाध्यक्ष ने व्यवस्था सुधारने के लिए अधिकारियों को दस दिन का अल्टीमेटम दिया है, व्यवस्था में सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बताया कि अस्पताल में जितनी महिलाएं आ रही हैं, सबका ऑपरेशन ही किया जा रहा है। यहां नार्मल डिलेवरी वाली कोई मरीज नहीं थी। एक मरीज ने तो पैसा लेने की भी शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें