फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सुरियावां थाना क्षेत्र के चकबगेदुआ गांव में 16 अगस्त को वृद्धा की हत्या के मामले का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा किया। घटना का अंजाम देने वाले आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की नीयत से खड़े आरोपी का विरोध करने पर उसने वृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

एएसपी डॉ. संजय कुमार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में पत्रकारों से रूबरू होकर घटना का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त की सुबह पाली के चकबगेदुआ गांव के एक खेत में वृद्ध महिला का शव मिला था। घटना के अनावरण के लिए क्राइम ब्रांच और सुरियावां पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पुलिस प्रकरण में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही थी। शुक्रवार को सुरियावां पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने सटीक मुखबिरी के आधार पर आरोपी बुद्धू वनवासी पुत्र पन्ना वनवासी निवासी सरई राजपुतानी को पाली तिराहे से गिरफ्तार किया। एएसपी ने कहा कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह घटना में शामिल था। 16 अगस्त को शाम सात बजे वह तेरहवीं खाने के लिए गया था। चोरी की नीयत से गांव के बगीचे में रुक कर रात होने का इंतजार करने लगा। उस दौरान एक बूढ़ी औरत आई और मुझे वहां खड़ा देखकर आपत्ति करने लगी। उक्त वृद्धा ने कहा कि बगीचे के आसपास गांव की महिलाएं शौच करने आती हैं, तुम यहां से चले जाओ। महिला शोर मचाने लगी। उसे रोकने के लिए उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद वह अपनी बहन सुरेरी जौनपुर के यहां चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें