फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांट से क्षुब् ध युवक टॉवर पर चढ़ा, चार घंटे बाद उतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर (भदोही)। गोपीगंज थाना क्षेत्र के लालानगर गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक डांटे जाने पर एयरटेल मोबाइल कंपनी के टावर पर चढ़ गया और डांस करने लगा। करीब चार घंटे की मान-मनौव्वल के बाद वह नीचे उतरा। परिवार वालों का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

शमीम (18) सुबह आठ बजे गांव के एक युवक का मोबाइल लेकर ग्राम प्रधान के कुएं पर जाकर कूदने की धमकी दे रहा था। इसी बीच गांव के एक युवक ने उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर शमीम टावर पर चढ़ गया। इससे पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। खबर मिलते ही ग्राम प्रधान, गोपीगंज एसओ सुनील वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर जुटे लोग और पुलिसकर्मी उसे काफी देर तक समझाते रहे लेकिन वह नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं हुआ। सूचना मिलने पर एएसपी डॉ. संजय कुमार भी वहां पहुंच गए। करीब चार घंटे उसे समझाने-बुझाने और मान-मनौवल का दौर चलता रहा। दोपहर में करीब 12 बजे वह टावर से नीचे उतरा तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें