फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले सत्र से बायोटेक्नालॉजी की भी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आर्य महिला नागरमल मुरारका मॉडल स्कूल की छात्राओं के कॅरियर को नई उड़ान मिलेगी। यहां विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के अलावा कला वर्ग की छात्राओं के पास अब विषयों के कई विकल्प होंगे। गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र ही नहीं बायोटेक्नालॉजी, कंप्यूटर, लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस, वाणिज्यिक कला, नृत्य (भरतनाट्यम) जैसे विषय अब छात्राएं यहां पढ़ सकेंगी। एनसीसी का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। सीबीएसई ने इन विषयों की मान्यता दे दी है। अगले सत्र से इन सभी विषयों की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

स्कूल की सहायक प्रबंधक पूजा दीक्षित ने शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि हमारी कोशिश है कि छात्राएं यहां से सिर्फ शिक्षित होकर नहीं, बल्कि कुशल होकर निकलें। बताया कि इन सभी नए विषयों में दाखिला प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा। स्कूल में अगले सत्र के लिए आवेदन पत्रों का वितरण शुरू हो गया है। कंप्यूटर के लिए 52 कंप्यूटर का लैब भी तैयार है। शिक्षकों की नियुक्ति भी हो चुकी है।
अगले सत्र से सीयूपीडब्ल्यू विषय को भी शामिल कर लिया है जिसके तहत छात्राएं नीटिंग, क्रोशिया, हैमिंग आदि में भी निपुण हो सकें। अगले सत्र से स्कूल में प्ले ग्रुप की भी शुरुआत हो रही है जिसमें दो साल के ऊपर के बच्चे प्रवेश पा सकेंगे। वहीं क्रेच की भी सुविधा शुरू की जा रही है जहां कामकाजी महिलाएं अपने बच्चों को यहां छोड़ सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें