फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुग्गा गली में चार दोपहिया वाहनों में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चौक थाना अंतर्गत सुग्गा गली में राजकुमार सिंह के घर के सामने खड़ी तीन बाइक और एक स्कूटी में गुरुवार सुबह अराजकतत्वों ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। धुआं उठने लगा तो करीब साढ़े छह बजे राजकुमार बाहर निकले और शोर मचाते हुए पानी लेकर दौड़े। आग बुझाए जाने तक तीनों बाइक और स्कूटी जल चुकी थी। फिलहाल घटना की कोई वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामले को लेकर चौक थाने में अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के रेड जोन स्थित फूल-माला के दुकानदार राजकुमार ने बताया कि बुधवार की रात रोजाना की भांति उनके घर के सामने उनकी व बेटे अमित की बाइक व स्कूटी और पड़ोस के बादल व अजय यादव की दो बाइक खड़ी थी। गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे के बाद उन्हें घर के बाहर धुआं उठता दिखा। जब वे बाहर निकले तो तीनोें बाइक और स्कूटी में आग लगी थी। चारों वाहनों का काफी हिस्सा जल चुका था।
बताया कि उनकी और उनके बेटे की किसी से रंजिश नहीं है। यह अराजकतत्वों की करतूत है। इस संबंध में इंस्पेक्टर चौक ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जाएगा और आरोपियों की तस्दीक कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें