फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव अब सात दिसंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज का स्थगित किया गया छात्रसंघ चुनाव अब सात दिसंबर को होगा। कॉलेज और जिला प्रशासन ने रविवार को बैठक कर चुनाव की इस तिथि पर मुहर लगाई। सात दिसंबर को मतदान होगा। इससे पहले प्रत्याशियों को चार दिन चुनाव प्रचार के लिए मिलेंगे। दो दिसंबर से पांच दिसंबर तक प्रत्याशी चुनाव प्रचार कर सकेंगे। उधर रविवार को मतदान स्थगित होने पर प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने कॉलेज गेट पर धरना दिया। इस दौरान काफी गहमागहमी रही। जिन्हें जानकारी नहीं हो पाई थी, ऐसे कई छात्र-छात्राएं मतदान के लिए भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव के दौरान हुए बवाल को देखते हुए चुनाव आयोग ने प्रदेश भर में होने वाले छात्रसंघ चुनाव को निकाय चुनाव होने तक स्थगित कर दिया है। रविवार को यूपी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव होना था। सारी तैयारियों के बावजूद शासन के निर्देश पर देर शाम कॉलेज प्रशासन ने चुनाव स्थगित कर दिया। इसे लेकर शनिवार की रात ही छात्रों ने कॉलेज में हंगामा किया। वहीं सुबह भी कई प्रत्याशी व समर्थक कॉलेज पहुंच गए थे। छात्र चुनाव स्थगित होने से खफा दे। उनकी मांग थी कि चुनाव तिथि जल्द से जल्द घोषित की जाए। छात्रों के हंगामे पर मौके पर पहुंची एसीएम चतुर्थ नीता यादव, कैंट एसओ राकेश नायक, प्राचार्य डॉ. विजय बहादुर सिंह, प्रधान चुनाव अधिकारी डॉ. महेश प्रताप सिंह, चीफ प्राक्टर डॉ. एसके सिंह के साथ प्रत्याशियों की बैठक हुई। बैठक में सात दिसंबर को चुनाव कराने पर सहमति बनी। इससे पहले चार दिन उन्हें चुनाव प्रचार के लिए दिया गया। प्रत्याशियों से ताकीद की गई है कि वो इससे पहले कक्षा में भाषण या चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। प्राचार्य डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा, गुरुनानक जयंती व रविवार को महाविद्यालय खुले रहने के कारण छह और सात नवंबर को महाविद्यालय बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें