फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी जींस से बना बैग लोगों का भाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। श्री अग्रसेन कन्या पीजी कालेज परमानंदपुर परिसर में बुधवार को गृह विज्ञान संकाय की ओर से गृहविज्ञान प्रदर्शनी ‘रेजोनेंस 2017’ का आयोजन किया गया। कौशल विकास के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में 162 छात्राओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। आहार और पोषण विज्ञान की छात्राओं ने ‘फास्टफूट विथ हेल्दी ट्विस्ट’ थीम पर स्वादिष्ट व्यंजन बनाए। वहीं गृह प्रबंध की छात्राओं ने घर को सजाने संवारने के लिए फ्लावर पॉट, वॉल हैंगिंग वगैरह बनाए जिसे कि इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन

बाल विकास की छात्राओं ने नर्सरी स्कूल के बच्चों के लिए पोषण से भरा टिफिन तैयार किया। वहीं टेक्सटाइल की छात्राओं ने सुंदर ब्रेसलेट बनाया। प्रसार शिक्षा की छात्राओं ने पुराने जींस से बैग वगैरह बनाकर अपना हुनर दिखाया। इंटीरियर डिजाइन की छात्राओं ने सुंदर डेकोरेटिव आइटम बनाए। प्रतियोगिता में सौम्या पाठक ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में निर्णायक के तौर पर पत्रकार विश्वनाथ गोकर्ण, स्माइम मुनिया की प्रणेता अंजलि अग्रवाल, समाजसेवी गीता जैन रहीं। स्वागत प्राचार्य डॉ. कुमकुम मालवीय ने किया। डॉ. अनीता सिंह, डॉ. विभा सिंह, डॉ. सुमन मिश्रा, डॉ. आभा सक्सेना, डॉ. आकाश, डॉ. आकृति, डॉ. सुमन, डॉ. अर्चना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें