फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शानदार प्रदर्शन के दम पर मिर्जामुराद जोन अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। माध्यमिक विद्यालयों की 63वीं जनपदीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में मिर्जामुराद जोन अव्वल रहा। बालक और बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए जोन के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपना दबदबा बनाए रखा। सेवापुरी जोन दूसरे और चोलापुर जोन तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में व्यक्तिगत ओवरऑल चैंपियन बालक वर्ग में सेवापुरी के सद्दाम, बालिका वर्ग में वंदना और सोनी पाल रहीं। इसी तरह जूनियर वर्ग बालक में सेवापुरी जोन के चंद्रभान प्रथम, चोलापुर जोन के मनीष यादव और किशन कुमार दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग में मिर्जामुराद जोन की ममता पाल अव्वल रहीं। सब जूनियर बालक वर्ग में सोनू यादव, ओम प्रकाश राजभर, बालिका वर्ग में प्रियंका ने बेहतर प्रदर्शन कर स्थान बनाया। शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि माध्यमिक विद्यालयों की प्रतिभाओं को और निखारने की जरूरत है। डीआईओएस ओपी राय ने प्रधानाचार्यों और खेल शिक्षकों का आह्वान करते हुए कहा कि उठिए और खड़े हो जाइए तथा यूपी बोर्ड की पहचान एक ब्रांड के रूप में बनाइए। इस मौके पर खेल सचिव प्रधानाचार्य डॉ. हरेंद्र कुमार राय, डॉ. जय प्रकाश पांडेय, डॉ. विश्वनाथ दूबे, डॉ. राजेश पांडेय, डॉ. राजेश पाठक, डॉ. आनंद प्रभा सिंह, डॉ. प्रतिभा यादव, डॉ. आनंद देव पांडेय मौजूद रहे। संचालन डॉ. बेनी माधव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें