फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नियामताबाद । मुगलसराय तहसील गेट पर अधिवक्ताओं ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। चेताया कि जबतक उनकी मांगे नहीं मानी जाती एसडीएम कोर्ट बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन

मुगलसराय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष स्वामीनाथ पाठक ने कहा कि एसडीएम आए दिन अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। जबतक एसडीएम का तबादला नहीं होगा तब तक एसडीम न्यायालय का विरोध जारी रहेगा। वहीं एसडीएम के सरकारी वाहन पर नीली बत्ती लगे होने का भी अधिवक्ताओं ने विरोध जताया। कहा कि नियमों का उल्लंघन करके एसडीएम अपने वाहन से नीली बत्ती व हूटर नहीं उतरवा रहे हैं। इस बाबत उपजिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह ने कहा कि भारत सरकार के बीते एक मई के शासनादेश के तहत सरकारी वाहन में नीली बत्ती व हूटर लगा है। जिसके तहत भूकंप, आपदा राहत, बाढ़, भू स्खलन, चक्रवाती तूफान, सुनामी, प्राकृतिक आपदा, रासायनिक आपदा, जीव वैज्ञानिक आपदा, मानवनिर्मित आपदा आदि के प्रबंधन से जुड़े लोगों को नीली बत्ती लगाने की अनुमति है। अधिवक्ताओं के सभी आरोप निराधार है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मनोज गुप्ता, देवीदयाल, जयप्रकाश, इमरान, फिरोज अहमद, मुरलीधर राव, ओमप्रकाश गुप्ता, अमित गिरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें