फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी बंद रहा साड़ी कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कपड़े पर जीएसटी लगाने के विरोध में 27 जून से शुरू हुई तीन दिवसीय बंदी गुरुवार को भी जारी रही। लगातार तीसरे दिन बनारसी वस्त्र और साड़ी कारोबार बंद रहा। 30 जून के बनारस बंद के आह्वान को मजबूती देने वाले कपड़ा कारोबारी अब बेमियादी हड़ताल की तैयारी कर रहे हैं। गुरुवार को अलग-अलग संगठनों की बैठकों में बनारस बंद के लिए समर्थन जुटाया गया। इधर, लगातार तीन दिन की बंदी से साढ़े चार सौ करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

बनारसी वस्त्र उद्योग एसोसिएशन और बनारसी साड़ी डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले सुबह से देर रात तक बैठकों का दौर चलता रहा। पीलीकोठी में साड़ी व्यवसायी हाफिज अहमद के आवास पर बनारसी वस्त्र उद्योग एसोसिएशन की बैठक में कारोबारियों ने शुक्रवार के बनारस बंद का समर्थन किया। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने हथकरघा, पावरलूम बंद रखने के साथ ही अंगड़िया, गिरस्ता का काम भी बंद करने पर सहमति जताई। व्यापारियों की इलाके वार टोलियां बनाकर बनारस बंद को सफल बनाने पर सहमति बनी। एसोसिएशन के महामंत्री राजन बहल ने बताया कि व्यापारियों ने बनारस बंद का समर्थन किया है। जीएसटी के विरोध में व्यापारी संघर्ष करते रहेंगे। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश वशिष्ठ ने कहा कि पहले केंद्र सरकार ने कहा था कि जिन वस्तुओं पर वैट या अन्य कर नहीं है, उन पर जीएसटी नहीं लगेगा लेकिन सरकार अपनी बात से मुकर गई। इस मौके पर हाजी मकबूल हसन, अब्दुल मतीन, अशोक धवनए राकेश वशिष्ठ, बदरुद्दीन, मोहम्मद यासीन, परवेज मतीन, फुजैल अहमद, मुमताज अहमद, मुख्तार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें