फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों के घेरे में रहे एसडीएम बसंत का तबादला हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल के भाई होटल कारोबारी हीरालाल जायसवाल के पक्ष में वरुणा नदी के डूब क्षेत्र की डेढ़ बीघा सरकारी जमीन के विनिमय का आदेश कर विवादों के घेरे में आए अपर उप जिलाधिकारी (सदर) बसंत कुमार गुप्ता का तबादला मंगलवार को फर्रुखाबाद कर दिया गया। बता देें कि जमीन विनिमय के मामले में बसंत कुमार गुप्ता का नाम सामने आने पर डीएम ने उनके न्यायिक कार्यों पर रोक लगा दी थी। इसे लेकर प्रशासनिक गलियारों में बसंत खासी चर्चाओं में थे।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ ने बीते दिनों सरकारी जमीन के विनिमय का खेल उजागर किया तो प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया था। आननफानन में जिलाधिकारी के आदेश से जमीन का विनिमय निरस्त किया गया और उसे नगर निगम के नाम पर वापस दर्ज किया गया। इसके बाद डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने एएसडीएम के न्यायिक कार्यों पर रोक लगा दी थी। हाल में ही दौरे पर आए जिले के प्रभारी और सूबे के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना से भी वरुणा की जमीनों की हेराफेरी करने का आरोप वसंत गुप्ता पर लगाया गया था और उनको हटाने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें