ज्ञानपुर। पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को कृषि गोष्ठी और मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद वीरेंद्र सिंह ने किसानों की हौसला आफजाई की।
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एके चतुर्वेदी ने खरीफ में सब्जियों की खेती और डॉ. राकेश पांडेय ने कीट-व्याधि प्रबंधन और फसल सुरक्षा विषय पर जानकारी दी। बीएचयू से सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. आरसी तिवारी ने मिट्टी के जीवांश और सेवानिवृत्त जिला उद्यान अधिकारी डॉ. लालजी पाठक ने आम, अमरूद, आंवला आदि फसलों के रोपण और कीट प्रबंधन के बारे में बताया। सेवानिवृत्त पौधरक्षा अधिकारी डॉ. रामसागर त्रिपाठी ने भी विचार रखे। मेले में कृषि, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, पशुपालन, मत्स्य आदि विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। इस मौके पर सीडीओ आरसी पांडेय, कृषि उप निदेशक धर्मेंद्र कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।