वाराणसी। जनपद के ग्रामीण इलाकों में भी बुधवार को उत्साह के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। ब्लॉक मुख्यालयों, तहसील मुख्यालयों और स्कूल-कॉलेजों में योग शिविर आयोजित किए गए। यहां किसानों, छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने निरोग जीवन के लिए योगाभ्यास किया और इसे अपने जीवन में शामिल करने का संकल्प लिया।
बड़ागांव ब्लॉक के बलदेव पीजी कॉलेज में योग प्रशिक्षिका लक्ष्मी देवी के निर्देशन में शिक्षकों और कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। प्राचार्य विनोद सिंह ने कहा कि योग को हमें अपने जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिए। योग स्वस्थ जीवन और दीर्घायु का महामंत्र है। इस दौरान डॉ. राघवेंद्र नारायण, डॉ. परमहंस, डॉ. छोटेलाल, अरुण कुमार, आलोक चौबे, तनुजा सिंह, सुमन सिंह, दुर्गेश नंदनी आदि मौजूद मौजूद थीं। ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ कौशल कुमार के नेतृत्व में सुशील सिंह, विनोद यादव, श्रीकांत दर्वे, अंजनी पांडेय, अखिलेश दुबे आदि शामिल थे। राजकीय कन्या विद्यालय में विधायक डॉ. अवधेश सिंह, भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्या सागर सोनकर की उपस्थिति में आचार्य पंकज मिश्र ने ग्रामीणों को योगाभ्यास कराया। इसमें जिलाध्यक्ष भाजपा हंसराज विश्वकर्मा, डॉ. एसडी अग्रवाल, डॉ. जेपी दुबे आदि शामिल थे।
पिंडरा तहसील मुख्यालय पर डॉ. संतोष उपाध्याय ने योगाभ्यास कराया। इसमें एसडीएम डॉ. एनएन यादव, तहसीलदार कौशेलेश मिश्र, नायब तहसीलदार आलोक रंजन सिंह, तहसील बार अध्यक्ष विजय शर्मा, महामंत्री रामभरत यादव, मुरारी मिश्र, सुरेंद्र मौर्य, सुभाष चंद्र दुबे, एन तिवारी आदि शामिल थे। पिंडरा ब्लॉक मुख्यालय पर सूबेदार चौबे और कमलेश पांडेय ने योग कराया। इस दौरान बीडीओ राजन राय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह, एडीओ धनेंद्र सिंह आदि शामिल थे। बीआरसी मंगारी पर आयोजित शिविर में बीईओ अशोक कुमार सिंह, समन्वयक राजेश श्रीवास्तव, राजेश सिंह, कैलाश यादव आदि शामिल थे। नेशनल इंटर कालेज में हुए आयोजन में वीरेंद्र मिश्र, प्रधानाचार्य रामाश्रय सिंह, आनंद सिंह, संतोष शर्मा और रमाकांत सिंह आदि शामिल थे।
चोलापुर ब्लॉक मुख्यालय में ब्लॉक प्रमुख सुभाष यादव, बीडीओ आशाराम वर्मा, बीईओ लालजी गौड़ आदि ने योगाभ्यास कराया। वहीं, चोलापुर इंटर कालेज, आदर्श राष्ट्रीय विद्यालय इंटर कालेज, हनुमत इंटर कालेज, बीर लोरिक इंटर कालेज, सरदार पटेल इंटर कालेज गोला स्थित हनुमान मंदिर और मुरली गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में लोगों ने योग दिवस मनाया। इसी तरह शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर, माधोपुर में रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में लोगों ने योगाभ्यास किया। इसमें गनपत तिवारी, अनुराग तिवारी, दयानंद तिवारी, विदेश्वर सिंह, चंद्रभूषण सिंह, अभिषेक सिंह और राजेश यादव आदि शामिल थे। जगतपुर पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. निलय सिंह, एसडीएम राजातालाब और तहसील बार के अध्यक्ष सुनील सिंह आदि शामिल थे।
आराजीलाइन ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ हेमंत कुमार सिंह के नेतृत्व में योग दिवस मना। इसमें प्रेम पाठक, मुकेश, उपेंद्र प्रताप, शिव शंकर और प्रवीण गौतम आदि शामिल थे। जक्खिनी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में स्काउट-गाइड ने योगाभ्यास किया। इसमें प्रधानाचार्य रामाश्रय शुक्ल, रामसजन सोनकर, रमेश सिंह, एपी सिंह आदि शामिल थे। सूर्या फाउंडेशन की ओर से जक्खिनी गांव में शिविर आयोजित किया गया। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में डॉ. बी सिंह, डॉ. एबी राय, डॉ. सुधाकर पांडेय आदि ने योग किया। प्रधानमंत्री के आदर्श गांव जयापुर में स्वर्वेद मंदिर ट्रस्ट, उमरहा की ओर से आयोजन हुआ। इसमें ग्रामीणों के साथ मुसहरों ने योग और साथ में भोज भी किया। इसमें रमाशंकर शुक्ला, डॉ. पशुपतिनाथ त्रिपाठी, डॉ. भरत दुबे, अविनाश कुमार, ग्राम प्रधान नारायण पटेल और अभय आदि मौजूद थे। कछवा बाजार स्थित स्वामी अड़गड़ानंद महिला महाविद्यालय प्रांगण में योग दिवस मनाया गया। इसमें नमिता सिंह, घनश्याम गुप्ता, जटा शंकर, रुद्रा गुप्ता, शिवकांत मोदनवाल, श्याम सुंदर और बृज बिहार गुप्ता आदि शामिल थे।
चिरईगांव ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ शशिदेवी के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। पंचायत भवन, चिरईगांव में भाजपा नेता राकेश मौर्य और लेढ़ूपुर में भाजपा नेत्री सीता मिश्रा के नेतृत्व में योग किया गया। एसओएस हरमन माइनर स्कूल, चौबेपुर में प्रधानाचार्य पॉल पीवी और सीडब्ल्यूसी वाराणसी के चेयरमैन श्री मनोज मिश्र के नेतृत्व में योगाभ्यास किया गया। वहीं, उमरहां स्थित स्वर्वेद महामंदिर प्रांगण में योग वैज्ञानिक डॉ. इंदु प्रकाश मिश्र ने योगाभ्यास कराया।
हरहुआ ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख अर्चना मौर्या के नेतृत्व में कर्मचारियों, अधिकारियों और करीब पांच सौ स्कूली बच्चों ने योग किया। इसमें बीडीओ श्वेतांक सिंह, बीईओ डीपी सिंह, एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार पाठक, भाजपा के मंडल अध्यक्ष रामदेव वर्मा, अरुण पाठक, मनोज कुमार, अरविंद मौर्या आदि शामिल थे । परमानंदपुर स्थित विकास इंटर कॉलेज में प्रबंधक आरएन सिंह और अशोक सिंह के नेतृत्व में तो राजेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज में राकेश योगी के नेतृत्व में शिक्षकों, छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया। इसी तरह मिर्जामुराद स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में सेवापुरी विधायक नीत रतन पटेल के नेतृत्व में शिविर आयोजित किया गया। इसमें पवन सिंह और उपेंद्र सिंह ने लोगों को योग कराया। इस दौरान प्रवीण सिंह गौतम, शिवशंकर सिंह, शैलेंद्र चतुर्वेदी और सुरेंद्र मिश्र आदि थे। वहीं, किसान इंटर कॉलेज, जनता इंटर कालेज खोचवां में भी योग दिवस मना। आदर्श गांव नागेपुर में समाजसेवी श्यामसुंदर मास्टर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने योग किया।
मीरापुर बसही गांव में 21 गांव की करीब तीन सौ महिलाओं ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया। हर गांव में कम से कम एक कुशल योग साधिका तैयार करने के संकल्प के साथ शुरू योगसूत्र ग्राम यात्रा का पहला पड़ाव यहां पर हुआ। योगसूत्र संस्था की निर्देशिका पुष्पांजलि शर्मा ने बताया कि तीन माह पहले शुरू हुई यात्रा के दौरान 21 गांवों की महिलाओं को अपने अभियान से जोड़ा गया है। इसमें 21 कुशल योग साधिकाएं तैयार की गई हैं, जिन्हें नगर आयुक्त की पत्नी पूनम शाही ने पुरस्कृत किया। पूनम स्वयं कुशल योग साधिका हैं। सफेद वस्त्र में शामिल महिलाओं को इन योग साधिकाओं ने योगाभ्यास कराया।