फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौके पर पहुंची जांच टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बुधवार को सिकरारा के पास पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी रोडवेज बस हादसे की जांच के लिए अधिकारियों की एक टीम गुरुवार को जिले में पहुंची। जांच टीम ने जिला अस्पताल में भर्ती घायलों से पूछताछ के बाद घटना स्थल पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त बस की स्टेयरिंग, टायह, ब्रेग सब दुरुस्त पाया गया। जांच टीम का मानना है कि कि पुल पार करते समय सामने से आए ट्रक और बस की स्पीड अधिक होने की वजह से हादसा हुआ। टीम अपनी जांच रिपोर्ट शासन को भेजेगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर बस हादसे की जांच के लिए पहुंची टीम में उत्तभनर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम मुख्य प्रबंधक (संचालन) एचएस गावा व चीफ जनरल मैनेजर तक्नीकी प्रबंधक जयदीप वर्मा के साथ वाराणसी के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी, सिविल लाइंस इलाहाबाद के क्षेत्रीय प्रबंधक हरिश्चंद्र, सेवा प्रबंधक राजीव कुमार, स्टेशन अधीक्षक अरविंद मिश्र, जौनपुर डिपो के एआरएम केशरीनंदन चौधरी समेत कई अन्य अधिकारियों की टीम ने पूरे दिन जिला अस्पताल में भर्ती घायलों से बात करने से लेकर घटना स्थल पर दुर्घटनाग्रस्त बस की जांच पड़ताल की। हादसे में घायल यात्रियों का बयान दर्ज किया। वाराणसी के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि बस का टायर, स्टेयरिंग, ब्रेग सभी दुरुस्त थे। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें