फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता से रंगदारी मांग रहे दो भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सपा नेता लालू यादव को फोन कर दो लाख की रंगदारी मांगने के मामले में क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को हरिश्चंद्र कॉलेज के पास से दो सगे भाइयों बीबी हटिया के नंदन केसरी और नाटीइमली धूपचंडी के चंदन केसरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। नंदन और चंदन सपा नेता को फरार बदमाश राजू मामा के नाम पर धमका रहे थे और रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन

एसएसपी नितिन तिवारी ने मंगलवार को बताया कि नखास भूतभैरव निवासी सपा नेता लालू यादव ने सोमवार को कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि बीते सात जून से उनके मोबाइल पर धमकी भरी कॉल आ रही है। कॉल करने वाला रंगदारी के तौर पर दो लाख रुपये मांग रहे हैं और खुद को अपराधी राजू मामा का गुर्गा बता रहे हैं। मामले के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच प्रभारी ओम नारायण सिंह को लगाया गया तो सर्विलांस की मदद से धमकाने वालों की पहचान हुई। मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में नंदन और चंदन ने बताया कि दोनों सगे भाई हैं और गरीबी व बेरोजगारी से परेशान थे। ऐसे में बदमाशोेें के नाम पर व्यापारियों को धमकाने और विवादों में सुलह कराने का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें