वाराणसी। काशी विद्यापीठ में बीएड काउंसलिंग के लिए बनाए गए केंद्रों पर आने वाले अभ्यर्थी परेश्?ान हैं।?उनके काउंसलिंग लेटर पर समय सुबह 8:30 बजे से दिया गया है लेकिन केंद्रों पर प्रक्त्रिस्या 10 बजे शुरू की जा रही है।?इससे दो घंटे अभ्?यर्थी परेशान होते हैं।?इसे लेकर समन्वयक से नाराजगी भी जताई।?सोमवार को तो काउंसलिंग दोपहर 12 बजे से शुरू हुई।?भीषण गर्मी में अभ्यर्थी परेशान हुए।
सोमवार को 76,001 से 95,000 रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। सुबह 10 से 12 बजे तक अलाटमेंट लेटर भेजे जाने की वजह से काउंसलिंग बारह बजे के बाद शुरू हुई। काउंसलिंग लेटर में समय से दो घंटा पहले बुलाने, फिर बारह बजे के बाद काउंसलिंग शुरू होने को लेकर अभ्यर्थियों ने नाराजगी जाहिर की। अभ्यर्थियों को समय से पासवर्ड भी नहीं मिल पा रहा है, जिससे कि वह मनपसंद कॉलेज चुन सकें। यही वजह रही कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ स्थित तीनों केंद्र पर सोमवार को दोपहर बारह बजे के बाद काउंसलिंग शुरू हुई, जिसको लेकर अभ्यर्थियों की समन्वयक के साथ नोकझोंक भी हुई। उधर, समन्वयक प्रो. चतुर्भुज नाथ तिवारी ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से लेटर पर समय पहले दे दिया गया है, जिस से अभ्यर्थियों के साथ अभिभावक हर दिन नोकझोंक कर रहे हैं। इस बारे में विश्वविद्यालय को सूचना दी जा चुकी है। बताया कि सोमवार को 530 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई। मंगलवार को 95001 से 114000 रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।