फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की हत्या की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। मध्यप्रदेश में किसानों की हत्या पर क्षेत्र के किसानों, मजदूर संगठनों में कड़ी प्रतिक्रिया हो रही है। भारती की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंच कर धरना देकर विरोध दर्ज कराया और उपजिलाधिकारी के मार्फत महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि सीमा पर जवान मारे जा रहे हैं और अपने ही देश में किसानों पर सरकार गोली बरसा रही है। मप्र के घटनाक्रम की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की गई।
माले के जिला सचिव, रामजीत यादव ने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है किसानों पर जैसे गाज गिर गई हो। एक ओर वे भूख और फसल की कम कीमत पर मर रहे हैं और आत्महत्या कर रहे हैं तो दूसरी ओर सरकार गोली बरसा कर मार रही है। प्रधानमंत्री केवल विदेश दौरे पर हैं। उन्हें देश में क्या हो रहा है कोई लेना देना नहीं रह गया है। घटनाओं पर वे चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में अपराधिक घटनाओं का सवाल उठाते हुए माले कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोग रोटी से महरूम हैं और बेटी की आबरू सुरक्षित नहीं है। व्यापारियों की हत्या हो रही है और मनबढ़ अपराधी खुले आम दुकानें लूटकर फरार होने में कामयाब हो जा रहे हैं। कार्यक्रम में शामिल अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्यों ने कहा कि अपना देश सबसे बड़ी विडंबना के दौर से गुजर रहा है। लोगों को बंदूक दिखाकर चुप कराया जा रहा है। एसडीएम आशीष कुमार को ज्ञापन सौंप कर धरना समाप्त किया गया। राजनाथ, उमा यादव, रमाशंकर, बनारसी, लालमणि, कबूतरा, रामअधार, जगरनाथ, शिवसागर, सत्यनारायण, धर्मराज, राजाराम, डा.कमल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें