फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रेस्टोरेंट में जुआ खेलते मिले 20 युवक, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहता (वाराणसी)। भट्ठी गांव स्थित दिल गार्डेन रेस्टोरेंट पर एसीपी रोहनिया और लोहता पुलिस ने बुधवार को छापा मारा। पुलिस ने जुआ खेल रहे 20 युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

एसीपी रोहनिया विदुष सक्सेना के अनुसार, रेस्टोरेंट की आड़ में अनैतिक कृत्य की सूचना मिली थी। इसी आधार पर बिना वर्दी पुलिसकर्मियों को भेजा गया। रेस्टोरेंट के अंदर जुआ खेला जा रहा था। लोहता थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने केबिन से दो युवती व दो युवकों को पकड़ा है। युवतियों को कड़ी हिदायत देकर परिजनोें के सुपुर्द कर दिया गया, लेकिन युवकों को दबोचकर थाने ले जाया गया। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक को थाने बुलाया और पूछताछ की है। सूत्रोें के मुताबिक, कुछ पुलिस कर्मियों व एक यू-ट्यूबर की मिलीभगत से रेस्टोरेंट की आड़ में जुआ खेला जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें