नगर निगम सीमा में शामिल गांवों के मकानों के नंबर एलाट किए जाएंगे। इसके साथ ही वार्डों का नामकरण किया जाएगा। अधिक जनसंख्या वाले मोहल्ले के नाम से वार्ड का नाम घोषित किया जाएगा। इसके अलावा धार्मिक स्थल और पर्यटन स्थल के नाम पर भी वार्डों के नाम रखे जाएंगे। वरुणापार जोन में 47 गांव हैं। दशाश्वमेध, भेलूपुर में 15-15 और आदमपुर में 2 गांव हैं। जिन्हें नगर निगम में शामिल किया गया है।