फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बिना टिकट के मिले 20 यात्री तो रोडवेज कैंट डिपो का परिचालक निलंबित

Fri, 08 Jan 2021 09:46 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी रोडवेज बस में बगैर टिकट 20 यात्रियों को यात्रा कराने, 300 किलो ग्राम लगेज और मादक पदार्थ का सेवन कर ड्यूटी करने वाले कैंट डिपो के परिचालक भूपेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। वहीं चालक की भूमिका की भी जांच हो रही है।

विज्ञापन


मंगलवार की रात कैंट डिपो की बस संख्या यूपी 65 डीटी 0195 में चेकिंग के दौरान प्रवर्तन दल ने वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर 20 यात्रियों को बेटिकट पकड़ा था। प्रवर्तन दल के प्रभारी अरविंद मिश्रा ने जांच की तो 55 यात्रियों में 20 यात्रियों के पास टिकट नहीं मिला। इस पर हुई पूछताछ में परिचालक भूपेंद्र कुमार कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। चेकिंग दल की जांच रिपोर्ट पर कैंट एआरएम डीएस सिंह ने जांच प्रक्रिया पूरी करते हुए आरएम एसके राय को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। वाराणसी परिक्षेत्र के आरएम एसके राय ने बताया कि जांच के दौरान यह भी मालूम चला कि 300 किलोग्राम लगेज भी बस में रखा गया था और ड्यूटी के दौरान परिचालक नशे की हालत में रहा। कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही के चलते परिचालक को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें