25 हजार किसानों ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन
कृषि मंत्रालय के निर्देश पर कॉमन सर्विस सेंटरों पर पीएम किसान उत्सव दिवस आयोजित हुआ। वाराणसी में लगभग 600 सीएससी केंद्रों पर करीब 25000 किसानों ने प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी की गई। किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी मिली।
सीएससी के जिलाप्रबंधक कुलदीप पांडेय ने बताया कि यह प्रसारण सभी न्याय पंचायतों में किया गया। कार्यक्रम के बाद पात्र किसानों ने डिजी पे वेब के माध्यम से सम्मान निधि की राशि आसानी से निकाली। जिला प्रबंधक सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर ग्रामीण भारत में डिजिटल सेवाएं और जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचाते हैं।