शहीद की विधवा कुंती आज भी अपने मायके में रहती हैं। देश की आन-बान और शान की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सपूत की प्रतिमा आज तक ब्लॉक परिसर में नहीं लगाई जा सकी। इसके लिए पूर्व सैनिक संगठन के प्रयास से शहीद की प्रतिमा तो बनवा ली गई लेकिन प्रशासन की बेरुखी के चलते देश के लिए अपना बलिदान देने वाले की प्रतिमा लगवाई नहीं जा सकी है।
प्रशासन ने दिखाई बेरुखी
रतनपुरा ब्लॉक के नगवा गांव निवासी पूर्व सैनिक परमात्मा नंद सिंह भूतपूर्व सैनिक संगठन के तहत प्रथम बार 21 नवंबर 2016 को कुंती सिंह को रतनपुरा ब्लॉक मुख्यालय पर बुलाकर सम्मानित कराया था। फिर से 21 नवंबर 2017 को पूर्व सैनिक संगठन के नेतृत्व में शहीद सैनिक सूर्य बली सिंह की प्रतिमा लाकर शहीद स्थल के पास स्थापित की गई, लेकिन कुछ ही दिनों बाद प्रतिमा वहां से उठाकर बगल के ही शिव मंदिर के पीछे फेंक दी गई।
अत्यंत दुखी स्वर में परमात्मा नंद सिंह कहते हैं कि शहीद की प्रतिमा स्थापित कराने के लिए उन्होंने जिलाधिकारी से लेकर प्रदेश स्तर के अधिकारियों और नेताओं क के यहां चक्कर लगा चुका हूं, लेकिन किसी ने नहीं सुनी।