वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद राम विचार नेताम ने कहा- देश की सुरक्षा के लिए नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनना जरूरी है। चौकीदार को चोर कहने वाला व्यक्ति गिरा हुआ इंसान है। कांग्रेस पार्टी की दिन-प्रतिदिन दुर्दशा होती जा रही है।
महमूरगंज स्थित लॉन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताईं और कहा- आवास, शौचालय, बिजली, गैस, स्वास्थ्य सुरक्षा के द्वारा समाज की अंतिम पंक्ति में खडे़ व्यक्ति के जीवन को बदलने का कार्य किया गया है। जितना कार्य पिछले पांच सालों में हुआ, उतना आजादी के बाद कभी नहीं हुआ। क्षेत्रीय अध्यक्ष दीपक गोंड ने सम्मेलन की अध्यक्षता और मनोज गोंड ने संचालन किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रामधनी गोंड, संजय गोंड, संजीव बिल्लू, मनोज गोंड, प्रकाश कुमार संतोष गोंड, शोभनाथ मौर्या और नवरतन राठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।